एसआईआर रद्द करने और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर हो रहे आंदोलन पर बर्बर दमन की ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने की कड़ी निंदा
एसआईआर रद्द करने और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर हो रहे आंदोलन पर बर्बर दमन की ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने की कड़ी निंदा
• राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक भेजा गया और संवैधानिक लोकतंत्र की रक्षा की मांग की
लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026, पूरे देश में चलाई गई असंवैधानिक, अवैधानिक एसआईआर को तत्काल रद्द करने, संविधान विरोधी अनधिकृत कार्य करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगने और 2023 चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कानून को रद्द करने की मांग पर पूरे देश में चल रहे आंदोलन पर मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे बर्बर दमन और गिरफ्तारी की ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने कड़ी निंदा की है। आज गांधी जयंती के अवसर पर पूरे देश में विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज के विरोध प्रदर्शन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट और रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान ने राष्ट्रपति को पत्रक भेजा। लखनऊ में परिवर्तन चौक पर नागरिक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने हिस्सेदारी की और गिरफ्तारी दी।
पत्रक में कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की पूरी कार्यवाही संविधान विरोधी, अनधिकृत है। उन्हें अपने पद पर रहने का कोई नैतिक और संवैधानिक अधिकार नहीं है और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। पत्र में कहा कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार द्वारा जंतर मंतर और मुंबई के आजाद मैदान जैसे निर्धारित और घोषित धरना स्थल पर भी शांतिपूर्ण प्रतिवाद दर्ज करने की अनुमति न देना लोकतंत्र के लिए अशुभ है। मोदी सरकार को अपनी तानाशाही और दमन कार्रवाइयों से बाज आना चाहिए और जबावदेह सरकार की भूमिका निभानी चाहिए। फ्रंट ने देश की लोकतांत्रिक ताकतों से संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
आज ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. आर. दारापुरी, सोनभद्र में कृपा शंकर पनिका, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, रूबी सिंह गोंड, आगरा में इंजीनियर दुर्गा प्रसाद, चंदौली में अजय राय प्रयागराज में रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश सचान, अर्जुन लाल, इंजीनियर राम बहादुर पटेल, डॉक्टर बी आर गौतम, सीतापुर में डाक्टर बृज बिहारी, झारखंड में विजय सिंह, बिहार में अशोक कुमार एडवोकेट, दिल्ली में कशु शुभ मूर्ति, डाक्टर राहुल दास आदि लोगों ने सैंकडों हस्ताक्षर युक्त ईमेल से राष्ट्रपति को पत्र भेजा।
भवदीय
एस. आर. दारापुरी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।